Official Sarkari Naukri Website (Since 2026)

Welcome to No. 1 Education Portal | Trusted by Millions

BTSC Technician (Bench Chemist) Recruitment 2026: 11 पदों पर आवेदन शुरू
Official Sarkari Naukri® www.OfficialSarkariNaukri.com

Important Dates

  • Online Application Start Date : 24.07.2026
  • Online Application Last Date : 23.08.2026
  • Document Upload Last Date : 23.08.2026
  • Minimum Age Calculated As On : 01.08.2026
  • Experience Validity Date : 24.07.2026

Application Fee

  • सभी वर्ग (All Categories) : ₹100/-
Notification Banner

BTSC (Bihar Technical Service Commission) Patna ने विज्ञापन संख्या 26/2026 के तहत Technician (Bench Chemist) के पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती स्वास्थ्य विभाग, बिहार के अधीन बिहार औषधि नियंत्रण प्रयोगशाला (Drug Control Laboratory) में तकनीकी कर्मी संवर्ग के अंतर्गत की जा रही है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.btsc.bihar.gov.in पर 24 जुलाई 2026 से 23 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BTSC Technician Bench Chemist Recruitment 2026: Overview

संस्थाबिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC)
विज्ञापन संख्या26/2026
पद का नामटेक्नीशियन (बेंच कैमिस्ट)
कुल पद11
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ24.07.2026
आवेदन अंतिम तिथि23.08.2026
आधिकारिक वेबसाइटwww.btsc.bihar.gov.in

रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details)

बिहार राज्य के मूलवासी महिलाओं के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण सहित कुल 11 पदों पर भर्ती की जाएगी। कोटिवार विवरण इस प्रकार है:

  • अनारक्षित (UR): 04 + 01 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 01
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 02
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 02
  • पिछड़ा वर्ग (BC): 01
  • कुल पद: 11

नोट: अधियाची विभाग से प्राप्त अधियाचना के आलोक में रिक्तियों की संख्या घट-बढ़ सकती है।

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

Technician (Bench Chemist) पद के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास निम्न योग्यता होनी चाहिए:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से D.Pharm (डी फार्म) या B.Pharm (बी फार्म) की डिग्री
  • साथ ही औषधियों की जाँच एवं विश्लेषण (Testing and Analysis of Drugs) में कम से कम 06 माह का कार्यानुभव अनिवार्य है
  • यह कार्यानुभव प्रमाण-पत्र दोनों (D.Pharm एवं B.Pharm) योग्यताधारी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है

आयु सीमा (Age Limit)

न्यूनतम आयु (01.08.2026 को): 21 वर्ष

अधिकतम आयु सीमा वर्गवार:

  • अनारक्षित (सामान्य): 37 वर्ष
  • अनारक्षित महिला: 40 वर्ष
  • पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला): 40 वर्ष
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरुष/महिला): 42 वर्ष

आयु सीमा में छूट: दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष, नियमित बिहार सरकारी सेवकों (3 वर्ष सेवा पूर्ण) को 5 वर्ष तथा संविदा कर्मियों को उनकी संविदा अवधि के समतुल्य छूट अनुमान्य होगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र ₹100/- (एक सौ रुपये) निर्धारित है। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन भुगतान पर बैंक/गेटवे चार्ज अलग से लागू होगा। भुगतान केवल Debit Card, Credit Card, Internet Banking या UPI के माध्यम से Online Mode में ही किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

आयोग द्वारा चयन लिखित प्रतियोगिता परीक्षा (Computer Based Test) एवं कार्यानुभव के आधार पर मेधासूची तैयार कर किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा (CBT): 75 अंक
  • कार्यानुभव: अधिकतम 25 अंक (प्रति वर्ष 5 अंक की दर से)
  • कुल: 100 अंक

परीक्षा पैटर्न

  • कुल 100 प्रश्न, सभी बहुविकल्पीय (Objective Type)
  • प्रश्न-पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में
  • परीक्षा अवधि: 2 घंटे
  • कुल अंक: 400 (प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक)
  • गलत उत्तर पर Negative Marking: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती
  • परीक्षा एक से अधिक पालियों में आयोजित होने पर Normalization की प्रक्रिया अपनाई जाएगी

न्यूनतम अर्हतांक

  • सामान्य वर्ग: 40%
  • पिछड़ा वर्ग: 36.5%
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 34%
  • अनुसूचित जाति/जनजाति, महिला एवं दिव्यांग: 32%
  • बिहार राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों को (महिला व दिव्यांग सहित) सामान्य वर्ग हेतु निर्धारित न्यूनतम अर्हतांक (40%) प्राप्त करना अनिवार्य होगा

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

ऑनलाइन आवेदन में निम्नलिखित प्रमाण-पत्रों/अंक-पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करना अनिवार्य है:

  • मैट्रिकुलेशन का मूल प्रमाण-पत्र (जन्मतिथि हेतु)
  • D.Pharm/B.Pharm के सभी वर्षों की अंकपत्र एवं मूल/औपबंधिक प्रमाण-पत्र
  • औषधियों की जाँच एवं विश्लेषण से संबंधित कार्यानुभव प्रमाण-पत्र (सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य)
  • जाति प्रमाण-पत्र / क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र / EWS प्रमाण-पत्र (यथा लागू)
  • स्थायी निवास / आवासीय प्रमाण-पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  • संविदा कार्यानुभव प्रमाण-पत्र (परिशिष्ट-I प्रारूप में, यदि लागू हो)

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

  1. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.btsc.bihar.gov.in पर जाएं
  2. विज्ञापन संख्या 26/2026 (Technician Bench Chemist) के लिंक पर क्लिक करें
  3. आवश्यक विवरण भरकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें
  4. सभी शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्र स्कैन कर अपलोड करें
  5. निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें
  6. आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करने के पूर्व सभी जानकारी सावधानीपूर्वक जांच लें
  7. सबमिट किए गए आवेदन पत्र एवं रसीद का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें

महत्वपूर्ण: आवेदन में सुधार की सुविधा उपलब्ध नहीं है, अतः फॉर्म भरते समय पूरी सावधानी बरतें।

Some Useful Important Links
Frequently Asked Questions (FAQ)

Q.1 BTSC Technician Bench Chemist Recruitment 2026 mein kitne posts hain?

Is bharti mein kul 11 posts hain.

Q.2 BTSC Technician Bench Chemist ke liye online application kab tak kar sakte hain?

Online aavedan 24.07.2026 se 23.08.2026 tak kiye ja sakte hain.

Q.3 BTSC Technician Bench Chemist ke liye eligibility kya hai?

Manyata praapt vishwavidyalaya se D.Pharm ya B.Pharm degree ke saath aushadhiyon ki jaanch aur vishleshan mein 6 maah ka karyanubhav anivarya hai.

Q.4 BTSC Technician Bench Chemist recruitment ka application fee kitna hai?

Sabhi vargon ke liye aavedan shulk ₹100/- (ek sau rupaye) hai.

Q.5 BTSC Technician Bench Chemist ke liye selection process kya hai?

Chayan likhit pratiyogita pariksha (75 ank) aur karyanubhav (25 ank) ke aadhar par, total 100 ank ki medhasoochi banakar hoga.